Realme Techlife Watch R100 अगले सप्ताह भारत में होगी लॉन्च, जानें इसके फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Jun 2022 01:35 PM IST
सार

Realme Techlife Watch R100 की लॉन्चिंग दोपहर 12.30 बजे होगी। Realme Techlife Watch R100 के फीचर्स को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई हैं।

विज्ञापन
Realme Techlife Watch R100 to Launch in India on June 23
Realme Techlife Watch R100 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी टेकलाइफ की नई स्मार्टवॉच Realme Techlife Watch R100 अगले सप्ताह 23 जून को भारत में लॉन्च होने जा रही है। Realme Techlife Watch R100 की लॉन्चिंग दोपहर 12.30 बजे होगी। Realme Techlife Watch R100 के फीचर्स को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई हैं।

    कहा जा रहा है कि Realme Techlife Watch R100 में 1.32 इंच की कलर डिस्प्ले मिलेगी और सबसे खास बात यह है कि इसके साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर मिलेगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने Realme TechLife Watch S100 और Realme TechLife Watch SZ100 जैसी स्मार्टवॉच लॉन्च की है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट की बात करें तो Realme Techlife Watch R100 राउंड डायल मिलेगा। डिस्प्ले की साइज 1.32 इंच की होगी। वॉच को दो कलर में पेश किया जाएगा जिनमें ब्लैक और क्रीम शामिल होंगे। रियलमी की इस वॉच की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। बता दें कि Realme TechLife Watch SZ100 को 2,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme TechLife Watch S100 में 1.69 इंच की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 530 निट्स है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन सेंसर भी है। इसमें वेदर अपडेट से लेकर फ्लैशलाइट, स्टॉपवॉच, अलार्म, वॉकिंग, रनिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। रियलमी टेकलाइफ की इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें