Realme Techlife Watch R100: कॉलिंग फीचर वाली इस वॉच की पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स
Realme ने इस स्मार्टवॉच को लेकर सात दिनों के बैटरी बैकअप का दावा किया है। Realme TechLife Watch R100 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

विस्तार
रियलमी टेकलाइफ की पहली कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच Realme TechLife Watch R100 को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था और आज यानी 28 जून को इस वॉच को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। Realme TechLife Watch R100 को आज फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा।
इस वॉच के फीचर्स की बात करें तो Realme TechLife Watch R100 के साथ 1.32 इंच की डिस्प्ले है और इसके साथ एल्यूमीनियम बेजल है। Realme TechLife Watch R100 के साथ कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर दोनों दिए गए हैं। Realme ने इस स्मार्टवॉच को लेकर सात दिनों के बैटरी बैकअप का दावा किया है। Realme TechLife Watch R100 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।
Realme TechLife Watch R100 की लॉन्चिंग कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। Realme TechLife Watch R100 को ब्लैक और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। Realme TechLife Watch R100 के साथ 1.32 इंच की राउंड डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 450 निट्स है। इसके साथ 100 वॉच फेसेज का भी सपोर्ट दिया गया है। वॉच के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। इस वॉच के साथ 100+ स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसे अलावा इसमें एआई रनिंग पार्टनर मोड दिया गया है।
हेल्थ फीचर्स के तौर पर रियलमी की इस वॉच में आपको हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर (SpO2), स्ट्रेस मॉनिटर मिलेंगे। वॉच को Realme Wear एप के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। इस वॉच से कॉलिंग की जा सकेगी। फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन इसमें आपको मिलेंगे। Realme TechLife Watch R100 में 380mAh की बैटरी है जिसे लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा है। कंपनी के दावे के मुताबिक दो घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी।