Realme TechLife Watch R100 Review: क्या 3,500 रुपये में यह कॉलिंग वाली बेस्ट स्मार्टवॉच है
ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आने वाली इस स्मार्टवॉच की कीमत 3.499 रुपये रखी गई है। Realme TechLife Watch R100 के साथ 1.32 इंच की डिस्प्ले है और इसके साथ एल्यूमीनियम बॉडी है।

विस्तार
रियलमी टेकलाइफ की पहली कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच Realme TechLife Watch R100 की बिक्री भारतीय बाजार में हो रही है। ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आने वाली इस स्मार्टवॉच की कीमत 3.499 रुपये रखी गई है। Realme TechLife Watch R100 के साथ 1.32 इंच की डिस्प्ले है और इसके साथ एल्यूमीनियम बॉडी है। Realme TechLife Watch R100 के साथ कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर दोनों दिए गए हैं। Realme ने इस स्मार्टवॉच को लेकर सात दिनों के बैटरी बैकअप का दावा किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसी है यह स्मार्टवॉच?
Realme TechLife Watch R100 Review: डिजाइन

Realme TechLife Watch R100 राउंड डायल के साथ आती है। इसकी डिजाइन गैलेक्सी वॉच के पुराने मॉडल और अमेजफिट के कुछ स्मार्टवॉच मॉडल से मिलती है। इसके साथ मेटल मॉडी मिलती है और स्ट्रैप सिलिकॉन के हैं। वॉच का कुल वजन 46 ग्राम है। राइट में दो क्राउन हैं जिनका इस्तेमाल नेविगेशन और एक्टिविटी के लिए कर सकते हैं।

सभी सेंसर्स नीचे की ओर दिए गए हैं और स्ट्रैप को बदलना बहुत ही आसान है। डिस्प्ले के किनारे पर एक बंप है जिससे डिस्प्ले ग्लास की एक प्रोटेक्शन मिलती है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। ओवरऑल डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है।
Realme TechLife Watch R100 Review: डिस्प्ले

Realme TechLife Watch R100 के साथ 1.32 इंच की राउंड डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 450 निट्स है। इस वॉच के साथ 100+ स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसे अलावा इसमें एआई रनिंग पार्टनर मोड दिया गया है।डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 360*360 पिक्सल है। डिस्प्ले के कलर्स शार्प, विविद और अच्छे हैं। डिस्प्ले का टच भी स्मूथ और फास्ट है।

आउटडोर में डिस्प्ले को देखने में परेशानी नहीं होती है। इसके साथ 100+ वॉच फेसेज भी मिलते हैं जो कि एप में उपलब्ध हैं। सबसे खास बात यह है कि वॉच के साथ इनबिल्ट 8 वॉच फेसेज मिलती हैं जो कि बड़ी बात है। आमतौर पर इनबिल्ट तौर पर अधिकतम 5 वॉच फेसेज ही मिलती हैं। डिस्प्ले का पैनल एलसीडी है।