Realme की पहली कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Jun 2022 10:00 AM IST
सार

Realme TechLife Watch R100 के साथ कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर दोनों दिए गए हैं। Realme ने इस स्मार्टवॉच को लेकर सात दिनों के बैटरी बैकअप का दावा किया है।

विज्ञापन
Realme TechLife Watch R100 launched in India With Bluetooth Calling price and features
Realme TechLife Watch R100 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी टेकलाइफ ने अपनी पहली कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच Realme TechLife Watch R100 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme TechLife Watch R100 के साथ 1.32 इंच की डिस्प्ले है और इसके साथ एल्यूमीनियम बेजल है। Realme TechLife Watch R100 के साथ कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर दोनों दिए गए हैं। Realme ने इस स्मार्टवॉच को लेकर सात दिनों के बैटरी बैकअप का दावा किया है। Realme TechLife Watch R100 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

    Realme TechLife Watch R100 की लॉन्चिंग कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। इसकी पहली सेल 28 जून को दोहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट के अलावा रिटेल स्टोर से होगी, हालांकि कंपनी की साइट पर इस वॉच को 3,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। Realme TechLife Watch R100 को ब्लैक और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Realme TechLife Watch R100 की स्पेसिफिकेशन

    Realme TechLife Watch R100
    Realme TechLife Watch R100 - फोटो : amarujala

    Realme TechLife Watch R100 के साथ 1.32 इंच की राउंड डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 450 निट्स है। इसके साथ 100 वॉच फेसेज का भी सपोर्ट दिया गया है। वॉच के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। इस वॉच के साथ 100+ स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसे अलावा इसमें एआई रनिंग पार्टनर मोड दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हेल्थ फीचर्स के तौर पर रियलमी की इस वॉच में आपको हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर (SpO2), स्ट्रेस मॉनिटर मिलेंगे। वॉच को Realme Wear एप के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। इस वॉच से कॉलिंग की जा सकेगी। फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन इसमें आपको मिलेंगे। Realme TechLife Watch R100 में 380mAh की बैटरी है जिसे लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा है। कंपनी के दावे के मुताबिक दो घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें