Realme TechLife का पहला AC भारत में लॉन्च, 55 डिग्री गर्मी में भी रखेगा कूल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Apr 2022 02:59 PM IST
सार

Realme TechLife एसी के 1 टन मॉडल की कीमत 27,790 रुपये और 1.5 टन मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है। इन दोनों मॉडल के साथ 4-स्टार की रेटिंग है।

Realme TechLife Convertible Air Conditioners Launched in India With Automatic Cleaning
Realme TechLife AC - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Realme TechLife ने अपना कंवर्टिवल एयर कंडीशनर भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme TechLife के इस एसी को लेकर दावा है कि 55 डिग्री की गर्मी में भी काम करेगा और कमरे को ठंडा रखेगा। इस AC में अल्टर कूलिंग नाम का एक फीचर है जो कि कमरे में मौजूद लोगों की हिसाब से ही कमरे को ठंडा करता है। इस फीचर को लेकर बिजली बचत का दावा किया गया है।

    Realme TechLife के इस एसी में इनवर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी भी है जिसे लेकर फास्ट कूलिंग और कंप्रेसर की लंबी लाइफ का दावा है। इस एसी को लेकर यह भी दावा है कि इसमें ऑटोमेटिक क्लिनिंग सिस्टम है जो कि धूल आदि को फिल्टर करता है। Realme TechLife के तहत लॉन्च होने वाला यह पहला एसी है। इससे पहले कंपनी ने सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लॉन्च की है।

    Realme TechLife AC की कीमत

    Realme TechLife एसी के 1 टन मॉडल की कीमत 27,790 रुपये और 1.5 टन मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है। इन दोनों मॉडल के साथ 4-स्टार की रेटिंग है। वहीं 5-स्टार रेटिंग के साथ 1.5 टन वाले मॉडल की कीमत 33,490 रुपये रखी गई है। एसी की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    Realme TechLife एसी की स्पेसिफिकेशन

    Realme TechLife के इस एसी में इनवर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी है जिसे लेकर लंबी लाइफ और बेहतर कूलिंग का दावा है। इस एसी के साथ ड्राई, इको और तीन स्लीप मोड मिलेंगे। इसमें ऑटो क्लिनिंग फीचर भी है जो कि प्रत्येक 30 सेकेंड पर ऑन होता है और फिर अपने आप ऑफ हो जाता है। इस एसी को लेकर कंपनी का दावा है कि कमरे में मॉइस्चर (नमी) नहीं होगी। इसी में ब्लू फिन टेक्नोलॉजी भी है जो कि क्वाइल को पानी से बचाती है। इसमें पावर सेविंग के लिए 40, 60, 80 और 110 फीसदी के विकल्प मिलेंगे।