Realme जल्द लेकर आने वाला है दो नए स्मार्टफोन, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 23 Dec 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Realme Soon launch c3 and c5i smartphone know about price and specifications
Realme C3 - फोटो : mayflashfly / twitter

    रियलमी (Realme) नए साल में 5जी कनेक्टिविटी के साथ एक्स50 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है। रियलमी एक्स50 (Realme X50) कंपनी का पहला 5जी नेटवर्क वाला डिवाइस होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी इस फोन के साथ सी3 (Realme C3) और 5आई (Realme 5i) को पेश करने वाला है। इसके अलावा कंपनी के इन दोनों अगामी स्मार्टफोन को सिंगापुर से सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। तो चलिए जानते हैं रियलमी के इन तीनों स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से...

    रियलमी ने चीन में इस फोन से जुड़े एक टीजर को जारी किया था, जिसमें इसके फ्रंट में पंचहोल कैमरा और 5जी कनेक्टिविटी होने की जानकारी मिली थी। हालांकि, इस फोन की अधिक जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। वहीं, अब तक कंपनी ने लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी इन दोनों डिवाइस को सी2 और 3आई के सक्सेसर के तौर पर उतारेगी। वहीं, रियलमी सी2 और 3आई स्मार्टफोन इससे पहले भारत में लॉन्च हो चुके हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी सी3 और 5आई फोन को भारतीय बाजार में पेश करेगी। हालांकि, रियलमी एक्स50 5जी को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा, क्योंकि यहां अब तक 5जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फिलहाल, कंपनी ने अब तक रियलमी 5आई से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। लेकिन, कंपनी ने इससे पहले 5 सीरीज के तहत रियलमी 5 प्रो को लॉन्च किया था।

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस मौजूद हैं। वहीं, यूजर्स इस फोन के 16 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें