GST की मार: Realme के स्मार्टफोन भी हुए 18 फीसदी तक महंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Apr 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Realme smartphones price increased due to GST upto 18 percent starting April 1 2020
realme c3 demo - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में 12-18 फीसदी तक का इजाफा करने का एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि की है जिसके बाद यह फैसला लेना पड़ा है। बता दें कि इससे पहले शाओमी, ओप्पो और पोको ने भी अपने स्मार्टफोन महंगे किए हैं। सभी कंपनियों के स्मार्टफोन की बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी।

    इससे पहले रियलमी ने कोरोना वायरस के कारण देश में हुए लॉकडाउन को देखते हुए अपने फोन की वारंटी बढ़ाने की घोषणा की है। Realme ने अपने सभी प्रोडक्ट की वारंटी को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस वारंटी में रियलमी के स्मार्टफोन, स्मार्ट बैंड, इयरबड्स, इयरफोन और पावरबैंक शामिल होंगे, हालांकि यह वारंटी ऑफर सिर्फ उन्हीं प्रोडक्ट्स के लिए है जिनकी वारंटी 20 मार्च से लेकर 20 अप्रैल के बीच खत्म हो रही थी।

    विज्ञापन

    एक अप्रैल से जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद मोबाइल 18 फीसदी तक महंगे हो रहे हैं। इसे एक उदाहरण से समझें तो यदि किसी फोन की कीमत 10,000 रुपये है तो जीएसटी की नई दर लागू होने के बाद उसकी कीमत 11,800 रुपये हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें