Realme Smart Cam 360 पर मिल रहा है दशहरा स्पेशल ऑफर

रियलमी ने अपने 360 होम सिक्योरिटी कैमरे को दशहरा स्पेशल ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया है। फ्लिपकार्ट से दशहरा स्पेशल ऑफर में रियलमी स्मार्ट कैम 360 को 2,599 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 2,999 रुपये है। इस कैमरे को इसी कीमत के साथ कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह सेल 28 अक्तूबर को खत्म हो रही है।
Realme Smart Cam 360 की स्पेसिफिकेशन
रियलमी ने अपने इस कैमरे को पहली बार IFA 2020 में लॉन्च किया था। उसके बाद हाल ही में Realme Smart Cam 360 को रियलमी N1 सॉनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश और 20000mAh के पावरबैंक 2 के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। यह कैमरा फुल एचडी रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
इस कैमरे में रियल टाइम अलर्ट के साथ एआई मोशन डिटेक्शन मिलेगा। साथ ही में इसमें टू वे कॉलिंग का भी फीचर भी है। इसके अलावा इसमें 3डी न्वाइज कैंसिलेशन, वाइड डायनेमिक रेंज (WDR) और लेंस के लिए फिजिकल कवर मिलेगा। कैमरे के साथ गिंबल का भी सपोर्ट है जो कैमरे को 360 डिग्री मूव करने में मदद करता है। कैमरे में ऑटोमेटिक नाइट मोड दिया गया है।