Realme ने लॉन्च किया नया टैबलेट और पहला मॉनिटर, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Jul 2022 04:42 PM IST
सार

Realme Pad X में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग के दौरान जरूरत के हिसाब से खुद ही जूम और फ्रेम को मैनेज करता है।

Realme Pad X and flat monitor launched in India price and specifications
Realme Pad X - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी ने भारतीय बाजार में अपने नए टैबलेट Realme Pad X को लॉन्च कर दिया है। Realme Pad X में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है और यह 5जी सपोर्ट वाला भारत का पहला टैबलेट है। रियलमी के इस टैबलेट में 11 इंच की WUXGA+ रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस टैब में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियलमी टैब के साथ Realme Pencil और Realme Smart Keyboard का सपोर्ट है। कंपनी ने Realme Flat मॉनिटर भी पेश किया है।

    Realme Pad X की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और Wi-Fi मॉडल की है। वहीं 5G सपोर्ट वाले मॉडल की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। टैब के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। टैब को ग्लेशियर ब्लू और ग्लोइंग ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। Realme Flat Monitor की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है और इसे ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Realme Pad X में एंड्रॉयड 12 के साथ Realme UI 3.0 दिया गया है। इसमें 11 इंच की WUXGA+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1200x2000 पिक्सल है। टैबलेट के साथ स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इस टैब में 5 जीबी तक वर्चुअल रैम भी है।

    Realme Pad X में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग के दौरान जरूरत के हिसाब से खुद ही जूम और फ्रेम को मैनेज करता है।

    Realme Pad X में डॉल्बी एटमॉस के साथ चार स्पीकर हैं। इसके अलावा इसमें 8340mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Realme Pad X के साथ लो लैटेंसी Realme Pencil का भी सपोर्ट है। पेंसिल का बैकअप 10.6 घंटे का है। पेंसिल और स्मार्ट कीबोर्ड को अलग से खरीदना होगा।

    Realme Flat Monitor की स्पेसिफिकेशन

    Realme Flat Monitor की स्क्रीन साइज 23.8 इंच है और रिजॉल्यूशन फुल एचडी है। स्क्रीन का पैनल LED है और इसमें बेजल बहुत ही कम है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 75Hz और ब्राइटनेस 250 निट्स है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI 1.4 पोर्ट, एक VGA पोर्ट, एक डिस्प्ले पोर्ट और एक यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें