कंफर्म: Realme Pad नौ सितंबर को होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने बताए फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Sep 2021 11:43 AM IST
सार

इससे पहले एक लीक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि Realme Pad की बॉडी एल्यूमीनियम की होगी और इसे गोल्ड और ग्रे कलर में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Realme Pad launch in India Set for September 9 via Virtual Event know specifications
Realme Pad - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी के पहले टैबलेट Realme Pad की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Realme Pad को भारतीय बाजार में 9 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी इंडिया ने अपने टैब की एक टीजर इमेज भी रिलीज किया है जिससे Realme Pad की डिजाइन के बारे में जानकारी मिल रही है। टीजर इमेज के मुताबिक Realme Pad की डिजाइन एपल के iPad Pro जैसी होगी। रियलमी ने कुछ फीचर्स भी बताएं हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....

    Realme Pad महज 6.9mm पतला होगा। इसके किनारे राउंड होंगे और इसमें 3.5mm का एक हेडफोन जैक मिलेगा। इससे पहले एक लीक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि Realme Pad की बॉडी एल्यूमीनियम की होगी और इसे गोल्ड और ग्रे कलर में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Realme Pad में 10.4 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और एक स्टाइलश पेन भी मिलेगा। कैमरे को लेकर कहा जा रहा है कि Realme Pad में सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो कि 8 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट में भी 8 मेगापिक्सल का ही कैमरा मिलेगा। कैमरे का फिल्ड ऑफ व्यू 65.3 डिग्री होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बताते चलें कि 9 सितंबर को भारत में रियलमी 8 सीरीज के दो नए फोन Realme 8i, Realme 8s 5G की भी लॉन्चिंग होने वाली है। रियलमी इंडिया ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। ये दोनों फोन पहले से भारतीय बाजार में मौजूद Realme 8, Realme 8 Pro और Realme 8 5G के जोड़ीदार बनेंगे। इन दोनों फोन की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने पिछले महीने ही की थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें