Realme Pad 2: 120Hz रिफ्रेश रेट, 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Jul 2023 03:39 PM IST
सार

नया टैबलेट पहले लॉन्च हुए Realme Pad का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme Pad 2 के साथ डॉल्बी एटमॉस दिया गया है। इसके अलावा इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग और 2K IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Realme Pad 2 launched in India with 2K display Helio G99 price specifications
Realme Pad 2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Realme Pad 2 टैबलेट भारत में लॉन्च हो गया है। Realme Pad 2 के साथ ही Realme C53 को भी लॉन्च किया गया है। नया टैबलेट पहले लॉन्च हुए Realme Pad का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme Pad 2 के साथ डॉल्बी एटमॉस दिया गया है। इसके अलावा इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग और 2K IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

    Realme Pad 2 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। Realme Pad 2 की प्री-बुकिंग 26-31 जुलाई तक चलेगी। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। Realme Pad 2 की बिक्री 1 अगस्त से फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट से होगी।

    विज्ञापन

    Display:

    Realme Pad 2 में 11.5 इंच की 2K डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ब्लू लाइट प्रोटेक्शन है और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है।Processor:इसमें मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 है।RAM and Storage:Realme के इस टैब में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।OS:Realme Pad 2 में एंड्रॉयड 13 के साथ Realme UI मिलेगा।Cameras:Realme Pad 2 में 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है।Battery:Realme Pad 2 में 8360mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग हैं।Connectivity:4G LTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.3, USB Type-C

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें