Realme Pad 2 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, फ्लिपकार्ट से होगी सेल, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Jul 2023 11:51 AM IST
सार

Realme Pad 2 की लॉन्चिंग 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगी। Realme Pad 2 की पहली सेल फ्लिपकार्ट से 26 जुलाई को होगी। Realme Pad 2 का सीधा मुकाबला Redmi Pad जैसे मिड रेंज टैबलेट से होगा।

विज्ञापन
Realme Pad 2 India launch date set for 19 july Flipkart availability confirmed
Realme Pad 2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Realme Pad 2 की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। Realme Pad 2 की लॉन्चिंग 19 जुलाई को होने जा रही है। Realme Pad 2 की लिस्टिंग भी फ्लिपकार्ट पर हो गई है। ऐसे में कंफर्म है कि Realme Pad 2 की बिक्री फ्लिपकार्ट से ही होगी। Realme Pad 2 की लॉन्चिंग तारीख के साथ ही इसके कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं।

    Realme Pad 2 की लॉन्चिंग 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगी। Realme Pad 2 की पहली सेल फ्लिपकार्ट से 26 जुलाई को होगी। Realme Pad 2 का सीधा मुकाबला Redmi Pad जैसे मिड रेंज टैबलेट से होगा।

    विज्ञापन

    Realme Pad 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें बेजललेस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फ्रंट कैमरा मिलेगा जो कि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए होगा। Realme Pad 2 की बॉडी स्लिम होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रियर पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। टैब में टाईप-सी पोर्ट मिलेगा और नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल मिलेगा। Realme Pad 2 को ग्रे और ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा।

    Realme Pad 2 में 11.5 इंच की 2K डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें IPS पैनल मिलेगा। स्क्रीन के साथ ब्लू लाइट प्रोटेक्शन मिलेगी। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 450 निट्स होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें