Realme Narzo Power 5G: 10,001 mAh की सबसे बड़ी बैटरी और 80W चार्जिंग! जानें कब लॉन्च होगा ये स्मार्टफोन

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Thu, 26 Feb 2026 04:35 PM IST
सार

10001mAh Battery Phone India

: कंपनी की आधिकारिक माइक्रोसाइट के अनुसार, रियलमी नार्जो पावर 5जी भारत में 5 मार्च 2026, दोपहर करीब 12 बजे लॉन्च होगा। यह डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और रियलमी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Realme Narzo Power 5G: With 0,001 mAh battery and 80W charging, know when this smartphone launch, learn featur
रियलमी नार्जो पावर 5 जी जल्द होगा लॉन्च - फोटो : realme.com

    विस्तार

    कंपनी की आधिकारिक माइक्रोसाइट के अनुसार, रियलमी नार्जो पावर 5जी भारत में 5 मार्च 2026, दोपहर करीब 12 बजे लॉन्च होगा। यह डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और रियलमी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    परफॉर्मेंस

    : 4nm चिपसेट के साथ

    विज्ञापन

    फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है और 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड देता है। UFS 3.1 स्टोरेज के साथ यह फोन मल्टीटास्किंग में बेहद स्मूथ होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: iQOO 15R vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: 50 हजार के बजट में किस फ्लैगशिप पर लगाएं दांव?

    10,001 mAh बैटरी: दो दिन की छुट्टी

    बार-बार चार्जिंग से परेशान लोगों की समस्याएं जल्द खत्म होने वाली है, क्योंकि कहा जा रहा है कि इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी हो सकती है। इसमें 10,001 mAh की विशाल बैटरी मिलेगी। वहीं, चार्जिंग की बात करें तो ये फोन 80W की सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

    रिवर्स चार्जिंग

    : खास बात यह है कि इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग दी गई है, यानी आप इसे पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर किसी दूसरे फोन या ईयरबड्स को चार्ज कर सकते हैं।

    डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स कैसा होगा?

    रियलमी ने डिस्प्ले की क्वालिटी के साथ भी कोई समझौता नहीं किया है। इसका:विजुअल्स: 6.8-इंच की एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा।ब्राइटनेस: इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्हैस , जो कड़ी धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाती है।कैमरा: पीछे की तरफ 50MP (Sony IMX882) प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: 2026 के दो सबसे दमदार स्मार्टफोन आमने-सामने, आपके लिए कौन रहेगा परफेक्ट?

    सॉफ्टवेयर और अपडेट्स

    यह फोन लेटेस्ट एंड्राइट 16 पर आधारित रियलमह UI 7.0 पर काम करेगा। कंपनी ने इसके साथ 3 साल के बड़े एंड्रॉइड अपडेट्स और 4 साल के सुरक्षा पैच का वादा किया है, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित और अपडेटेड रहेगा।

    क्या यह रीब्रांडेड मॉडल है?

    स्पेसिफिकेशन्स से इशारा मिलता है कि यह हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी पी4 पावर 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि, ब्रांडिंग और टार्गेट ऑडियंस के लिहाज से नार्जो सीरीज को आमतौर पर ऑनलाइन-फोकस्ड यूथ सेगमेंट के लिए पोजिशन किया जाता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें