Realme लाया कम कीमत वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगी 12GB रैम, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 12 Apr 2023 12:51 PM IST
सार

Realme Narzo N55 में 6.72 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 12 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Realme Narzo N55 launched in india with dual camera and 33W fast Charging know price and features
Realme Narzo N55 - फोटो : Amazon

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने बुधवार 12 अप्रैल को Narzo N सीरीज के पहले फोन Realme Narzo N55 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.72 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 12 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 64 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 33 वाट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

    फोन को दो कलर ऑप्शन प्राइम ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर में पेश किया गया है। फोन भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। फोन को 18 अप्रैल से कंपनी की ऑफिशियल साइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। Realme कल यानी 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Amazon और Realme वेबसाइटों पर 1,000 रुपये तक की छूट के साथ Narzo N55 की विशेष फ्लैश बिक्री कर रहा है।

    विज्ञापन

    Narzo N सीरीज के पहले फोन Realme Narzo N55 को 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसमें (1080X2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 6 जीबी तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Narzo N55 में 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन के साथ भी कंपनी ने मिनी कैप्सूल फीचर दिया है, जो iPhone 14 Pro के डायनेमिक आइलैंड जैसे काम करता है। मिनी कैप्सूल चार्जिंग, बैटरी ,डाटा उपयोग और कुछ फिटनेस संबंधी डाटा को भी डिस्प्ले करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें