Realme Narzo 50i Prime: रियलमी ने लॉन्च किया 7,999 रुपये की कीमत में शानदार डिजाइन वाला फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 13 Sep 2022 02:20 PM IST
सार

Realme Narzo 50i Prime में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और ऑक्टाकोर Unisoc T612 प्रोसेसर मिलती है। फोन में 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Realme Narzo 50i Prime launched in India at rs 7999 specifications features camera
Realme Narzo 50i Prime - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme Narzo 50i Prime को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ऑक्टाकोर Unisoc प्रोसेसर और 5,000mah बैटरी के साथ पेश किया गया है। बता दें कि रियलमी ने इस फोन को भारतीय मार्केट से पहले मलेशिया में लॉन्च किया था। Realme Narzo 50i Prime में 6.5 इंच की डिस्प्ले और एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    फोन को डार्क ब्लू और मिंट ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है। फोन के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 8,999 रुपये रखी गई है। Realme Narzo 50i Prime को 23 सितंबर दोपहर 12 बजे से अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में खरीदा जा सकेगा। वहीं प्राइम मेंबर फोन को एक दिन पहले यानी 22 सितंबर से खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    Realme Narzo 50i Prime में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन में 88.7 फीसदी का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI Go Edition दिया गया है। Realme Narzo 50i Prime में ऑक्टाकोर Unisoc T612 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ 64 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें