Realme Narzo 50A Prime भारत में हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Apr 2022 03:00 PM IST
सार

रियलमी के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5, GPS/A-GPS, 3.5mm का ऑडियो जैक, टाईप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

विज्ञापन
Realme Narzo 50A Prime Launched in India With Triple Rear Cameras Price and Specifications
Realme Narzo 50A Prime - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने Realme Narzo 50A Prime को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme Narzo 50A Prime को भारत में Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Realme Narzo 50A Prime में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।

    Realme Narzo 50A Prime की कीमत

    Realme Narzo 50A Prime के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,499 रुपये है। फोन की बिक्री 28 अप्रैल से अमेजन और कंपनी की साइट के अलावा रिटेल स्टोर से फ्लैश ब्लैक और फ्लैश ब्लू कलर में होगी।

    विज्ञापन

    Realme Narzo 50A Prime में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R Edition है। इसमें 6.6 इंच की फुल HD+ LCD स्क्रीन है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। फोन में 12nm का Unisoc T612 प्रोसेसर है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 GPU है। फोन में 4 जीबी LPDDR4x रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Narzo 50A Prime का कैमरा

    रियलमी के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। अन्य दोनों लेंस के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसके साथ AI का भी सपोर्ट है।

    Realme Narzo 50A Prime की बैटरी

    रियलमी के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5, GPS/A-GPS, 3.5mm का ऑडियो जैक, टाईप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें