Realme ने भारत में लॉन्च किए दो नए 5G फोन, शुरुआती कीमत 15,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 May 2022 02:08 PM IST
सार

Realme Narzo 50 5G में जहां डुअल रियर कैमरा दिया गया है, वहीं Realme Narzo 50 Pro 5G में तीन रियर कैमरे हैं।

विज्ञापन
Realme Narzo 50 Pro 5G AND Narzo 50 5G Launched in India Price Specifications
Realme Narzo 50 Pro 5G, Narzo 50 5G - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने भारत में नारजो सीरीज के दो नए फोन लॉन्च किए हैं जिनमें Realme Narzo 50 Pro 5G और Narzo 50 5G शामिल हैं। Realme Narzo 50 5G में जहां डुअल रियर कैमरा दिया गया है, वहीं Realme Narzo 50 Pro 5G में तीन रियर कैमरे हैं। दोनों फोन में मीडियाटेक Dimensity का प्रोसेसर और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। Realme Narzo 50 Pro 5G और Realme Narzo 50 5G के साथ कंपनी ने Realme TechLife Watch SZ100 की भी घोषणा की है।

    Realme Narzo 50 Pro 5G, Narzo 50 5G, TechLife Watch SZ100 की कीमत

    Realme Narzo 50 Pro 5G
    Realme Narzo 50 Pro 5G - फोटो : Realme

    Realme Narzo 50 Pro 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की कीमत 23,999 रुपये है। फोन की बिक्री 26 मई को दोपहर 12 बजे से होगी। Realme Narzo 50 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 24 मई से होगी। Realme TechLife Watch SZ100 की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    Realme Narzo 50 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    Realme Narzo 50 Pro 5G
    Realme Narzo 50 Pro 5G - फोटो : Realme

    Realme Narzo 50 Pro 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। Realme Narzo 50 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Narzo 50 Pro 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का Samsung S5KGM1ST सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Realme Narzo 50 Pro 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS और USB टाईप-सी पोर्ट के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल हार्ट रेट को चेक करने के लिए भी किया जा सकेगा। Realme Narzo 50 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की Dart चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें