Realme Narzo 50 अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, अमेजन से होगी बिक्री
Realme Narzo 50 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 मिलेगा।

विस्तार
रियलमी इंडिया ने नारजो सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme Narzo 50 की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Realme Narzo 50 की लॉन्चिंग 24 फरवरी को भारत में होगी। लॉन्चिंग इवेंट को रियलमी इंडिया के यूट्यूब और सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव देखा जा सकता है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही Realme Narzo 50A और Narzo 50i को भारत में लॉन्च किया गया है। Realme Narzo 50 की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी।
Realme Narzo 50 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 मिलेगा। Realme Narzo 50 के साथ मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर मिल सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme Narzo 50 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। Realme Narzo 50 में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के होंगे जिनमें एक मैक्रो और एक डेफ्थ सेंसर मिलेगा।
Realme Narzo 50 में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। Realme Narzo 50 के साथ 4800mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन की शुरुआती कीमत 15,990 रुपये हो सकती है। इस कीमत में फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,990 रुपये हो सकती है।