Realme Narzo 30 5G का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज मॉडल भारत में हुआ लॉन्च
फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

विस्तार
Realme Narzo 30 5G एक नया वर्जन कंपनी ने भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Realme Narzo 30 5G को अब 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में भी खरीदा जा सकता है। अभी तक बाजार में Realme Narzo 30 5G सिर्फ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मौजूद था जिसकी कीमत 15,999 रुपये थी। कंपनी ने यह फोन 24 अगस्त से शुरू होने वाले रियलमी फैन फेस्टिवल से ठीक पहले पेश किया है।
Realme Narzo 30 5G 4GB + 64GB की कीमत
Realme Narzo 30 5G के इस नए वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से 24 अगस्त से खरीदा जा सकेगा। वहीं Realme Narzo 30 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। फोन को रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर में खरीदा जा सकेगा।
Realme Narzo 30 5G की स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 30 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है औरर इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Realme Narzo 30 5G का कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके अलावा फोन में दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का टेरीटरी सेंसर है जिसके साथ मैक्रो का भी सपोर्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.1 है।
Realme Narzo 30 5G की बैटरी
फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 18W की क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी को लेकर 16 घंटे ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग और 11 घंटे गेमिंग का दावा किया गया है। फोन का वजन 185 ग्राम है।
- Vivo Y33s स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, 50 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस
- क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड: गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाए ये 10 एप्स, आप भी तुरंत करें डिलीट
- Pixel 6 की लॉन्चिंग से पहले गूगल ने बंद किया यह स्मार्टफोन
- Jio Phone Next: 5000 रुपये से कम कीमत वाले कई फोन पहले से हैं बाजार में, फीचर्स जानने के बाद नहीं करेंगे जियो फोन का इंतजार