Realme Narzo 10A भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी
Realme Narzo 10A और Realme Narzo 10 भारत में लॉन्चशुरुआती कीमत 8,499 रुपयेरिवर्स चार्जिंग से लैस है फोन

विस्तार
रियलमी ने लॉकडाउन के बीच भारत में अपना नया और बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 10A पेश कर दिया है। कंपनी ने Realme Narzo 10 को भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। Narzo 10 सीरीज की शुरुआती कीमत 8,499 रुपये है। आइए जानते हैं Realme Narzo 10A के बारे में...
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर Helio G70 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है और तीसरा लें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ एआई का भी सपोर्ट है।
- Realme Narzo 10 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, 5,000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे चार कैमरे
- Jio और Airtel के शानदार प्लान, मिलेगी डाटा और कॉलिंग की सुविधा, कीमत 100 रुपये से कम
- Aarogya Setu एप को एमआईटी की रेटिंग में मिले सिर्फ दो अंक, सुरक्षा मापदंडों पर रहा नाकाम
- National Technology Day 2020: पोखरण परमाणु परीक्षण से इस दिन का है गहरा नाता