Realme का लेटेस्ट स्मार्टफोन V5 जल्द होगा लॉन्च, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स
रियलमी वी5 3 अगस्त को हो सकता है लॉन्चरियलमी वी5 में मिल सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरारियलमी 6आई हुआ भारत में लॉन्च

विस्तार
टेक कंपनी रियलमी (Realme) अपने शानदार स्मार्टफोन वी5 (Realme V5) को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित फीचर्स की जानकारी मिली है। इस कड़ी में अब माय स्मार्ट प्राइस की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट दावा किया गया है कि अगामी रियलमी वी5 स्मार्टफोन को 3 अगस्त के दिन पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रियलमी वी5 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।
आपको बता दें कि कंपनी के सीएमओ शू ने हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर अपकमिंग स्मार्टफोन रियलमी वी5 से जुड़ी कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ फोन रियर पैनल की फोटो भी शेयर की थी।
सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगामी रियलमी वी5 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन मीडियाटेक 800 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल का कैमरा और दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, अभी तक इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।