Realme GT Neo 3T अगले महीने भारत में हो सकता है लॉन्च, फीचर्स लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 May 2022 03:49 PM IST
सार

Realme GT Neo 3T में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के फीचर्स की बात करें कई बेंचमार्क रिपोर्ट के मुताबिक Realme GT Neo 3T को 6.5 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Realme GT Neo 3T To launch in India With Snapdragon 870 SoC Next Month
Realme GT Neo 3 for demo - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme GT Neo 3T की लॉन्चिंग अगले महीने भारत में होना जा रही है, हालांकि कंपनी की ओर से इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि Realme GT Neo 3T, Realme Q5 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया है। Realme GT Neo 3T को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर भी देखा गया है।

    सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Realme GT Neo 3T में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के फीचर्स की बात करें कई बेंचमार्क रिपोर्ट के मुताबिक Realme GT Neo 3T को 6.5 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। कहा जा रहा है कि Realme GT Neo 3T में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन

    Realme GT Neo 3T में ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 GPU मिलेगा। फोन को एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 और 8 जीबी तक रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। नया फोन Realme GT Neo 2T का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे पिछले साल अक्तूबर में चीन में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले महीने ही भारत में Realme GT Neo 3 को लॉन्च किया गया है। Realme GT Neo 3 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए लॉन्च किया गया है। Realme GT Neo 3 के साथ मीडियाटेक Dimensity 8100 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme GT Neo 3 की आज यानी चार मई को पहली सेल है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें