Realme GT Neo 3T: इस दिन लॉन्च होगा फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 09 Sep 2022 02:05 PM IST
सार

Realme GT Neo 3T को स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही फोन के बैक पैनल को रेसिंग फ्लैग में डिजाइन किया गया है।

Realme GT Neo 3T set to launch in india on September 16 With Qualcomm Snapdragon 870 specifications price
Realme GT Neo 3T - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Realme GT Neo 3T को पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस फोन को 16 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी ऑफिशियल घोषणा भी कर दी है और फोन को कंपनी की वेबसाइट पर रिवील कर दिया गया है। बता दें कि इस फोन सीरीज को गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जाता है। Realme GT Neo 3T को इसके ग्लोबल वेरियंट की तरह ही स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही फोन के बैक पैनल को रेसिंग फ्लैग में डिजाइन किया गया है।

    Realme GT Neo 3T की संभावित कीमत

    हालांकि कंपनी ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोन को 40 हजार से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन Realme GT Neo 3 को लॉन्च किया था। यह फोन मीडियाटेक Dimensity 8100 5G प्रोसेसर के साथ 38,999 रुपये की कीमत पर आता है। Realme GT Neo 3T की कीमत को भी इस फोन की कीमत के आस-पास रखा जा सकता है।

    Realme GT Neo 3T की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने अब तक फोन के प्रोसेसर और बैटरी को लेकर जानकारी का खुलासा किया है, लेकिन फोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट भी आ रही हैं। लीक्स के अनुसार फोन को ग्लोबल वेरियंट की स्पेसिफिकेशन के साथ ही पेश किया जाएगा। फोन में 6.62 इंच की फुलएचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेश का सपोर्ट मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ Adreno 650 ग्राफिक्स का सपोर्ट और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

    Realme GT Neo 3T का कैमरा और बैटरी

    Realme GT Neo 3T के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 64 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइ़ड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ आएगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी मिलेगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें