Realme GT Neo 3 vs OnePlus 10R 5G: आपके लिए कौन है बेस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Apr 2022 12:11 PM IST
सार

OnePlus 10R 5G में जहां Dimensity 8100-Max प्रोसेसर है, वहीं Realme GT Neo 3 को Dimensity 8100 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Realme GT Neo 3 vs OnePlus 10R 5G Comparison Know Which Is best News in Hindi
Realme GT Neo 3 vs OnePlus 10R 5G - फोटो : amarujala

    Realme GT Neo 3

    भारत में लॉन्च हो गया है और इस फोन से ठीक एक दिन पहले OnePlus 10R 5G भारत में लॉन्च हुआ है। इन दोनों फोन 150W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। OnePlus 10R 5G में जहां Dimensity 8100-Max प्रोसेसर है, वहीं Realme GT Neo 3 को Dimensity 8100 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों फोन की डिस्प्ले की साइज एक ही यानी 6.7 इंच की है। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से आपके लिए बेस्ट फोन कौन-सा होगा।

    Realme GT Neo 3
    Realme GT Neo 3 - फोटो : amarujala

    Realme GT Neo 3 vs OnePlus 10R 5G: स्पेसिफिकेशन

    Realme GT Neo 3 में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 है। इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ और DC डिमिंग का सपोर्ट है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 8100 5G प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम है। कैमरा और बैटरी के लिए फोन में अलग से चिपसेट दिए गए हैं यानी इस फोन में तीन प्रोसेसर है। फोन में स्टील वेपर कूलिंग सिस्टम भी है।OnePlus 10R 5G के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 है। इसमें 6.7 इंच की HD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2412 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी ब्राइटनेस 950 निट्स है और डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। OnePlus Ace में मीडियाटेक Dimensity 8100-Max प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।

    OnePlus 10R 5G
    OnePlus 10R 5G - फोटो : OnePlus

    Realme GT Neo 3 vs OnePlus 10R 5G: कैमरा

    Realme GT Neo 3 में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर होगा। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी मिलेगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल होगा और तीसरे लेंस के रूप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।OnePlus 10R 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का GC02M1 मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL S5K3P9 सेंसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें