Realme का मेगा इवेंट आज: Realme GT Neo 3 के साथ लॉन्च होंगे कई सारे प्रोडक्ट, ऐसे देखें लाइव इवेंट
स्मार्टफोन के अलावा इस इवेंट में Realme Pad Mini, Realme Buds Q2s और Realme Smart TV भी लॉन्च होगा जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
Realme आज यानी 29 अप्रैल को भारत में मेगा इवेंट का आयोजन कर रहा है। रियलमी के इस इवेंट में Realme GT Neo 3 की लॉन्चिंग होगा जिसे अब तक सबसे फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इस फोन के साथ 150W की चार्जिंग मिलेगी। स्मार्टफोन के अलावा इस इवेंट में Realme Pad Mini, Realme Buds Q2s और Realme Smart TV भी लॉन्च होगा जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलेगा।
Realme के इस इवेंट का आयोजन आज दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। बता दें कि Realme GT Neo 3 इससे पहले चीन में लॉन्च हो चुका है, जबकि Pad Mini को फिलीपींस में लॉन्च किया गया है। Realme Buds Q2s भी चीन में उपलब्ध है।
Realme GT Neo 3 के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की 2K डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मलिेगा। इसके अलावा इसमें 12GB तक रैम के साथ 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी।
Realme Pad Mini को 8.7 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Unisoc T616 प्रोसेसर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें 6400mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W की चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।