Realme GT Neo 3: 150w की चार्जिंग वाले फोन को आज पहली बार खरीदने का मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 May 2022 10:07 AM IST
सार

Realme GT Neo 3 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए लॉन्च किया गया है। Realme GT Neo 3 के साथ मीडियाटेक Dimensity 8100 5G प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Realme GT Neo 3 first sale today in India price and specifications
Realme GT Neo 3 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Realme GT Neo 3 को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। Realme GT Neo 3 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए लॉन्च किया गया है। Realme GT Neo 3 के साथ मीडियाटेक Dimensity 8100 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme GT Neo 3 की आज यानी चार मई को पहली सेल है।

    Realme GT Neo 3 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है। Realme GT Neo 3 150W वेरियंट के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये है। फोन को अस्फाल्ट ब्लैक, नाइट्रो ब्लू और स्पिंट ब्लू कलर में आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की साइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Realme GT Neo 3 में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी प्लस है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन के साथ मीडियाटेक Dimensity 8100 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 प्लस का भी सपोर्ट है। इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें स्टेनलेस स्टील का वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें