Realme GT Neo 3 5G Review: कैसा है 25 मिनट में फुल चार्ज होने वाला यह फोन?
Realme GT Neo 3 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए लॉन्च किया गया है। Realme GT Neo 3 के साथ मीडियाटेक Dimensity 8100 5G प्रोसेसर दिया गया है।

विस्तार
रियलमी इंडिया ने पिछले महीने Realme GT Neo 3 को भारत में लॉन्च किया है। Realme GT Neo 3 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए लॉन्च किया गया है। Realme GT Neo 3 के साथ मीडियाटेक Dimensity 8100 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme GT Neo 3 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपये है।

वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है। Realme GT Neo 3 150W वेरियंट के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये है। Realme GT Neo 3 की डिजाइन और परफॉर्मेंस को लेकर काफी चर्चा है। Realme GT Neo 3 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि इसके साथ हमारा एक्सपेरियंस कैसा रहा?
Realme GT Neo 3 5G Review: डिजाइन

Realme GT Neo 3 पहली नजर में ही आकर्षित करने वाला स्मार्टफोन है। Realme GT Neo 3 को देखकर कोई भी आपसे एक बार पूछ सकता है किभाई, कौन सा फोन है...Realme GT Neo 3 के लुक का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकता है। फोन के बैक पैनल पर डेयर टू लीप भी लिखा है और लोगो भी है। बैक पैनल पर व्हाइट और ब्लैक में एक पैटर्न भी है।

फोन को अस्फाल्ट ब्लैक, नाइट्रो ब्लू और स्पिंट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। फोन में नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर है और सिम कार्ड ट्रे है, लेकिन हेडफोन जैक नहीं है। फोन के साथ हेडफोन जैक ना देना अब नया ट्रेंड हो गया है। बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं आते हैं। ओवरऑल Realme GT Neo 3 लुक के लिहाज से एक अच्छा फोन है। फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए कोई आईपी रेटिंग नहीं मिली है।

Realme GT Neo 3 5G Review: डिस्प्ले

Realme GT Neo 3 में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी प्लस है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। Realme GT Neo 3 के साथ 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जो कि काफी ब्राइट और वाइब्रेंट है। डिस्प्ले का कलर बेहतरीन है और इसे आप कड़ी धूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट वाला है तो स्क्रॉलिंग या गेमिंग में आपको परेशानी नहीं होगी। डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट को 60Hz और 120Hz के बीच स्विच किया जा सकता है। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है और इसे HDR10+ सर्टिफिकेशन भी मिला है तो ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए आपको सोचने की जरूरत नहीं है। वीडियो देखने या गेम खेलने के दौरान कोई भी फ्रेम ड्रॉप नहीं होता है।