Realme GT Neo 3 Thor लिमिटेड एडिशन लॉन्च, पांच मिनट में होगा 50% चार्ज 

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 07 Jul 2022 03:59 PM IST
सार

Realme GT Neo 3 (150W) Thor को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 42,999 रुपये रखी गई है।

Realme GT Neo 3 (150W) Thor limited edition launched in india know price specification battery
Realme GT Neo 3 (150W) Thor limited edition - फोटो : फ्लिपकार्ट

    विस्तार

    रियलमी ने Realme GT Neo 3 (150W) Thor के लिमिटेड एडिशन वैरियंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी की GT सीरीज को खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रख कर लॉन्च किया गया है। रियलमी ने दावा किया है कि इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 150W फास्ट चार्जर के साथ 0-50% मात्र 5 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। चार्जर फोन के साथ बॉक्स में ही मिलेगा। Realme GT Neo 3 (150W) Thor एडिशन के साथ मीडियाटेक का लेटेस्ट Dimensity 8100 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

    Realme GT Neo 3 (150W) Thor को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 42,999 रुपये रखी गई है। फोन को केवल नाइट्रो ब्लू कलर में ही लिस्ट किया गया है। Realme GT Neo 3 (150W) Thor को रियलमी स्टोर और फ्लिपकार्ट पर 13 जुलाई से खरीदा जा सकेगा।

    Realme GT Neo 3 (150W) Thor में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस (1,080*2,412) एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ मीडियाटेक का Dimensity 8100 प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज क्षमता मिलेगी। इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड 12 और Realme का UI 3.0 दिया गया है। फोन में स्टेनलेस स्टील का वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को गेमिंग के दौरान ठंड़ा रखता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें