Realme GT मास्टर एडिशन की भारत में पहली सेल आज, 65W की सुपर चार्जिंग से लैस है फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Aug 2021 09:27 AM IST
सार

Realme GT Master Edition का 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 25,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 27,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है।

विज्ञापन
Realme GT Master Edition first Sale in India Today at 12pm Price and Specifications
Realme GT Master Edition - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme GT Master Edition को आज यानी 26 अगस्त को पहली बार खरीदने का मौका है। Realme GT Master Edition को पिछले सप्ताह ही Realme GT के साथ लॉन्च किया गया है। Realme GT Master Edition में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा रियलमी के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के साथ 65W की सुपर फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। इस फोन का एक स्पेशल वेरियंट भी है जिसकी डिजाइन सूटकेस जैसी है और इस वेरियंट को जापानी डिजाइनर Naoto Fukasawa ने डिजाइन किया है।

    Realme GT Master Edition की कीमत

    Realme GT Master Edition का 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 25,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 27,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। फोन को वोयागर ग्रे, कॉस्मिक ब्लू और लूना व्हाइट में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, रियलमी के ऑनलाइन स्टोर और प्रमुख रिटेल स्टोर से होगी। सेल ऑफर के तहत ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Realme GT Master Edition की स्पेसिफिकेशन

    Realme GT Master Edition में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम के साथ 5 जीबी तक वर्चुअल रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme GT Master Edition का कैमरा

    फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    Realme GT Master Edition की बैटरी

    Realme GT Master Edition में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, NFC और टाईप-सी पोर्ट है। इस फोन में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 4300mAh की बैटरी है जो कि 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 174 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें