Realme GT 2 Pro Series: Realme GT 2 सीरीज की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, कई स्पेशल फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Dec 2021 01:02 PM IST
सार

Realme GT 2 सीरीज को शानदार डिजाइन, दमदार कैमरा और कुछ फ्लैगशिप फीचर के साथ पेश किया जा सकता है। इस सीरीज के तहत Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro फोन लॉन्च होंगे

विज्ञापन
realme gt 2 pro series launched date confirmed many smart phones will be launched on this day read technology news in hindi
Realme Gt 2 Pro सीरीज के लॉन्च की तारीख पक्की, - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Realme GT 2 सीरीज की लॉन्चिंग आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गई है। Realme GT 2 सीरीज की लॉन्चिंग 4 जनवरी को चीन में होगी। Realme GT 2 को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही रियलमी ने कहा था कि Realme GT 2 स्मार्टफोन इंडस्ट्री का अब तक का सबसे खास फोन होगा।

    Realme GT 2 सीरीज को शानदार डिजाइन, दमदार कैमरा और कुछ फ्लैगशिप फीचर के साथ पेश किया जा सकता है। इस सीरीज के तहत Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro फोन लॉन्च होंगे रियलमी ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि Realme GT 2 सीरीज 4 जनवरी 2022 को चीन में सुबह 11.30 बजे लॉन्च होगी, हालांकि फोन के भारत में आने की कोई खबर नहीं दी गई है।

    विज्ञापन

    Realme अपनी इस सीरीज के फोन के सात अल्ट्रा वाइड एंगल दे सकती है जिसकी फील्ड ऑफ व्यू 150 डिग्री होगा। इसके अलावा कैमरे के साथ fisheye मोड भी मिल सकता है। Realme GT 2 Pro को Antenna Array Matrix सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है जो कि दुनिया का पहला अल्ट्रा वाइड बैंड हाइपर स्मार्ट एंटीना स्विचिंग सिस्टम होगा। इसमें 12 एंटीना होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा Realme GT 2 Pro में वाई-फाई इनहैंसर और 360 डिग्री NFC सपोर्ट होगा। Realme GT 2 Pro को कंपनी ने जापानी डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ मिलकर डिजाइन किया है। इससे पहले मास्टर एडिशन को भी इन्होंने ही डिजाइन किया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें