Realme GT 2 की भारत में पहली सेल आज, कीमत से लेकर लॉन्चिंग ऑफर्स तक जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Apr 2022 09:30 AM IST
सार

Realme GT 2 का मुकाबला Xiaomi 11T Pro, iQoo 9 SE, Vivo V23 Pro 5G और Oppo Reno 7 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा। आज यानी 28 अप्रैल को Realme GT 2 की पहली सेल है। आइए कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Realme GT 2 first sale in India today Price and Specifications
Realme GT 2 - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Realme GT 2 को भारत में पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया है। इससे पहले Realme GT 2 को इसी साल फरवरी में MWC 2022 में लॉन्च किया गया था। Realme GT 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले है। Realme GT 2 के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें पेपर टेक मास्टर डिजाइन है। पेपर वाली डिजाइन हाल ही में Realme GT 2 Pro में देखने को मिली है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है। Realme GT 2 का मुकाबला Xiaomi 11T Pro, iQoo 9 SE, Vivo V23 Pro 5G और Oppo Reno 7 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा। आज यानी 28 अप्रैल को Realme GT 2 की पहली सेल है। आइए कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...

    Realme GT 2 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है। फोन को पेपर ग्रीन, पेपर व्हाइट और स्टील ब्लैक कलर में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। Realme GT 2 के साथ HDFC बैंक के कार्ड पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिलता है।

    विज्ञापन

    Realme GT 2 में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें हीट डिसिपेशन टेक्नोलॉजी और स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग भी दी गई है। यह फोन को 3 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें