MWC 2022: Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro हुए लॉन्च, बॉडी पर मिलेगा कागज जैसा पैटर्न

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Feb 2022 04:44 PM IST
सार

Realme GT 2 सीरीज के इन दोनों फोन को पेपर ग्रीन, पेपर व्हाइट और स्टील ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Realme GT 2 and Realme GT 2 Pro launched in MWC 2022 With Triple Rear Cameras Price and Specifications
Realme GT 2 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी ने स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे MWC 2022 में जीटी सीरीज के अपने दो फोन लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों फोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया है। Realme GT 2 Pro के साथ बायो बेस्ड डिजाइन है और पेपर जैसा टेक्सचर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ LTPO 2.0 आधारित सुपर रियलिटी डिस्प्ले है। वहीं Realme GT 2 में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी का लक्ष्य इस साल 1 करोड़ GT सीरीज फोन बेचने का है।

    Realme GT 2 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 549 यूरो यानी करीब 46,300 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 449 यूरो यानी करीब 37,800 रुपये रखी गई है। Realme GT 2 Pro की शुरुआती कीमत 749 यूरो यानी करीब 63,100 रुपये है। Realme GT 2 सीरीज के इन दोनों फोन को पेपर ग्रीन, पेपर व्हाइट और स्टील ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि Realme GT 2 को पिछले महीने 2,699 चीनी युआन यानी करीब 31,700 रुपये की शुरुआती कीमत पर चीन में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Realme GT 2 की स्पेसिफिकेशन

    Realme GT 2 Pro
    Realme GT 2 Pro - फोटो : amarujala

    Realme GT 2 में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें हीट डिसिपेशन टेक्नोलॉजी और स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग भी दी गई है। यह फोन को 3 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme GT 2 का कैमरा

    Realme GT 2 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जो कि Sony IMX776 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Realme GT 2 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, 5G, ब्लूटूथ 5.2 और NFC का सपोर्ट है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 65W की चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें