Realme Golden Festival Sale: स्मार्टफोन पर मिल रहा शानदार ऑफर, कम कीमत में खरीदें ये दमदार फोन
Realme Golden Festival Sale में रियलमी सी30 और रियलमी 9 सीरीज पर 4500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में ग्राहक अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों से ऑफर्स के तहत स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ग्राहकों के लिए बढ़िया क्रिसमस गिफ्ट लेकर आया है। रियलमी ने 20 दिसंबर से Realme Golden Festival Sale की शुरुआत कर दी है। इस सेल में रियलमी के स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। रियलमी की इस सेल में ग्राहक अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों से ऑफर्स के तहत स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इस सेल में रियलमी सी30 और रियलमी 9 सीरीज पर 4500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
हाल ही में लॉन्च हुए इस फोन को सेल के तहत महज 5,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में 6.5 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले के साथ Unisoc T612 प्रोसेसर का सपोर्ट है। फोन में 8MP प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन के साथ 5,000mAh की बैटरी और 32 जीबी की स्टोरेज मिलती है।
सेल के दौरान Realme 9 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Realme 9 5G SE को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ भी 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। Realme 9 5G SE में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 मिलता है। फोन में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके साथ 5000mAh की बैटरी और 18W की क्विक चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।