23 इंच वाले इस सस्ते HD मॉनिटर की पहली सेल आज, कीमत 11 हजार से भी कम
realme Flat Monitor की सबसे खास बात यह है कि इसके साथ फुल एचडी रिजॉल्यूशन मिल रहा है। इसकेअलावा इसका रिफ्रेश रेट 75Hz है। फोटो देखने से लेकर गेम खेलने और वीडियो देखने तक के लिए यह परफेक्ट है।

विस्तार
रियलमी ने हाल ही में अपने पहले मॉनिटर को भारत में लॉन्च किया है। realme Flat Monitor को स्लिम और बेजललेस डिजाइन के साथ पेश किया गया है। आज यानी 29 जुलाई को realme Flat Monitor की पहली सेल है। realme Flat Monitor के साथ फुल एचडी पैनल मिलेगा। इसके अलावा इसका रिफ्रेश रेट 75Hz है। realme Flat Monitor महज 6.9mm पतला है और इसका व्युइंग एंगल 178 डिग्री है।
realme Flat Monitor की कीमत
realme Flat Monitor की कीमत 12,999 रुपये है लेकिन स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। मॉनिटर की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के अलावा रिटेल स्टोर और कंपनी के स्टोर से होगी।
realme Flat Monitor की स्पेसिकेशन
realme Flat Monitor की सबसे खास बात यह है कि इसके साथ फुल एचडी रिजॉल्यूशन मिल रहा है। इसकेअलावा इसका रिफ्रेश रेट 75Hz है। फोटो देखने से लेकर गेम खेलने और वीडियो देखने तक के लिए यह परफेक्ट है। यह महज 6.9mm अल्ट्रा थीन है। इसका व्युइंग एंगल 178 डिग्री है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, VGA और Type-C पोर्ट है। मॉनिटर के साथ एल्यूमीनियम स्टैंड मिलेगा। Realme Flat Monitor की स्क्रीन साइज 23.8 इंच है और रिजॉल्यूशन फुल एचडी है। स्क्रीन का पैनल LED है और इसमें बेजल बहुत ही कम है। इसकी ब्राइटनेस 250 निट्स है।