Q3 2021: वैश्विक बाजार में सबसे तेजी से बढ़ता 5G एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्रांड बना Realme

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Dec 2021 09:35 AM IST
सार

काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि Realme लगातार दूसरी तिमाही में वैश्विक 5G एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बिक्री में छठा स्थान बरकरार रखा है।

विज्ञापन
Realme Fastest Growing 5G Android Smartphone Brand Globally in Q3 2021 says Counterpoint Research
Realme V11 5G - फोटो : Realme

    विस्तार

    2021 की तीसरी तिमाही में Realme वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ता ब्रांड बनकर सामने आया है। साल-दर-साल इसकी ग्रोथ 831 फीसदी हुई है। इसकी जानकारी काउंटरप्वाइंट की नई रिसर्च रिपोर्ट से मिली है। रियलमी के 5जी स्मार्टफोन की बिक्री में साल-दर-साल 121 फीसदी का इजाफा हो रहा है। सबसे खास बात यह है कि भारतीय बाजार में Realme के 5जी फोन की बिक्री में 9,519 फीसदी का ग्रोथ हो रहा है, जबकि अभी तक 5जी के कमर्शियल इस्तेमाल को मंजूरी नहीं मिली है।

    काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि Realme लगातार दूसरी तिमाही में वैश्विक 5G एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बिक्री में छठा स्थान बरकरार रखा है। इस साल की शुरुआत में, रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने कहा था कि कंपनी का लक्ष्य भारत में 5जी लीडर बनना है। रियलमी की प्लानिंग 10,000 रुपये के सेगमेंट में 5जी फोन लॉन्च करने की है।

    विज्ञापन

    वैश्विक बाजार में दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः इसके सहयोगी ब्रांड ओप्पो (165 फीसदी की वृद्धि) और वीवो (147 फीसदी की वृद्धि) हैं, जिन्होंने मिड-टू-हाई-एंड 5जी स्मार्टफोन भी बेचे हैं। बता दें कि इन सभी कंपनियों का स्वामित्व चीन की बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स के पास है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चौथा स्थान पर भी चाइनीज ब्रांड Xiaomi है जिसने 5G स्मार्टफोन की बिक्री में सालाना आधार पर 134 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। सैमसंग ने Q3 2020 की तुलना में 70 फीसदी की वृद्धि के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है, जबकि मौजूदा 5जी मार्केट का टॉप प्लेयर Apple ने 2020 की चौथी तिमाही में 5G स्मार्टफोन में एंट्री की थी।

    पहले बड़े शहरों को मिलेगा 5जी का तोहफा

    इस सप्ताह की शुरुआत मे ही दूरसंचार विभाग ने कहा है कि मेट्रो और बड़े शहरों में 5जी पहले लॉन्च किया जाएगा। दूरसंचार विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गुरुग्राम, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे जैसे बड़े शहरों में 5जी पहले लॉन्च किया जाएगा और यह लॉन्चिंग ट्रायल तौर पर नहीं, बल्कि कमर्शियल तौर पर होगी। इन शहरों पहले से ही वोडाफोन आइडिया, जियो और एयरटेल अपने 5जी नेटवर्क का ट्रायल कर रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें