Realme Dizo ने लॉन्च किए दो फीचर फोन, शुरुआती कीमत 1299 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Jul 2021 11:13 AM IST
सार

Dizo Star 500 में 2.8 इंच की कलर डिस्प्ले है, हालांकि डिस्प्ले के साथ टच का सपोर्ट नहीं है। Dizo Star 300 में 1.77 इंच की कलर डिस्प्ले और इसमें भी टच का सपोर्ट नहीं है। दोनों फोन में VGA (0.3 मेगापिक्सल) का कैमरा है और उसके साथ LED फ्लैशलाइट भी है।

विज्ञापन
Realme Dizo Star 500 And Dizo Star 300 feature phones launched in India at Rs 1299
Dizo Star 500 - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    रियलमी टेकलाइफ के ब्रांड Dizo ने अपना पहला फीचर फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Dizo ने एक साथ दो फीचर फोन लॉन्च किए हैं जिनमें Dizo Star 500 और Dizo Star 300 शामिल हैं। इन दोनों फीचर फोन में T9 कीपैड, टॉर्च और तमाम भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, हालांकि Dizo के इन दोनों फोन में 2जी का सपोर्ट दिया गया है, ऐसे में जियो फोन के साथ इनका मुकाबला नहीं होगा।

    वैसे तो भारत में 4जी फीचर फोन का बाजार हर साल बढ़ रहा है लेकिन Dizo ने 2जी फीचर फोन ही पेश किए हैं। Dizo Star 500 और Dizo Star 300 दोनों फोन में डुअल सिम का सपोर्ट दिया गया है।इनमें से Dizo Star 500 की कीमत 1,799 रुपये है, वहीं Dizo Star 300 की कीमत 1,299 रुपये है। दोनों फोन की बिक्री जल्द ही फ्लिपकार्ट से होगी, हालांकि कंपनी ने बिक्री की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    Realme Dizo Star 500 और Dizo Star 300 के फीचर्स

    Dizo Star 500 में 2.8 इंच की कलर डिस्प्ले है, हालांकि डिस्प्ले के साथ टच का सपोर्ट नहीं है। Dizo Star 300 में 1.77 इंच की कलर डिस्प्ले और इसमें भी टच का सपोर्ट नहीं है। दोनों फोन में VGA (0.3 मेगापिक्सल) का कैमरा है और उसके साथ LED फ्लैशलाइट भी है। फोन में 32 एमबी रैम के साथ 32एमबी की स्टोरेज है, हालांकि आप मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Dizo Star 500 में हिंदी, गुजराती, तमिल, कन्नड़, तेलुगू समेत कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट है। वहीं Dizo Star 300 में पंजाबी और बंगाली भाषा अतिरिक्त तौर पर दी गई हैं। दोनों फोन में FM रेडियो के अलावा ब्लूटूथ, वॉयस रिकॉर्डर, फाइल मैनेजर, अमार्म और म्यूजिक प्लेयर का सपोर्ट है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी है। Dizo Star 500 में 1900mAh की और Dizo Star 300 में 2550mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें