Realme C55 का नया रेनफॉरेस्ट एडिशन हुआ लॉन्च, पहली सेल में एक लाख लोगों ने खरीदा था यह फोन
Realme C55 की पहली सेल 8 मई को दोपहर 12 बजे से रियलमी की साइट, फ्लिपकार्ट और अन्य स्टोर से होगी। Realme C55 में आईफोन 14 सीरीज के डायनेमिक आईलैंड की तरह ही मिनी कैप्सूल दिया गया है। Realme C55 को पहले सेल में महज 5 घंटे के अंदर एक लाख लोगों ने खरीदा था।

विस्तार
रियलमी ने अपनी 5वीं एनिवर्सरी के मौके पर Realme C55 को नए कलर में पेश किया है। Realme C55 को अब रेनफॉरेस्ट कलर में भी खरीदा जा सकता है। पहले यह फोन सनशॉवर और रेनी नाइट कलर में उपलब्ध था। Realme C55 की पहली सेल 8 मई को दोपहर 12 बजे से रियलमी की साइट, फ्लिपकार्ट और अन्य स्टोर से होगी। Realme C55 में आईफोन 14 सीरीज के डायनेमिक आईलैंड की तरह ही मिनी कैप्सूल दिया गया है। Realme C55 को पहले सेल में महज 5 घंटे के अंदर एक लाख लोगों ने खरीदा था।
Realme C55 के नए वेरियंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Realme C55 तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है।
Realme C55 को भारत में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसमें (1080X2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि फोन को इंडोनेशिया में 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था।
- Samsung Neo QLED 8K टीवी भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 3,14,990 रुपये, जानें स्पेसिफिकेशन
- Cyber Alert: अमेरिका में साइबर अटैक के बाद भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, ये सेक्टर हैं हैकर्स के निशाने पर
- Nokia ने लॉन्च किया अपना सबसे मजबूत स्मार्टफोन, वॉटरप्रूफ के लिए मिली है IP69K की रेटिंग
- World Password Day 2023: गूगल ने कर दी पासवर्ड की छुट्टी, लॉन्च की Passkeys, जानें इसके बारे में