Realme C35 Quick Review: कैसा है 11,999 रुपये की कीमत पर आईफोन 13 के लुक वाला यह फोन?

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Mar 2022 03:01 PM IST
सार

फोन के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। आइए क्विक रिव्यू में जानते हैं कि यह Realme C35 अपनी कीमत में बेस्ट है या नहीं?

Realme C35 Review in Hindi price in India camera sample
Realme C35 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    रियलमी ने अपनी सी सीरीज के नए फोन Realme C35 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। पहले इस फोन को थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। Realme C35 के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Realme C35 का लुक आईफोन 13 जैसा है, हालांकि आईफोन 13 वाला लुक आपको सिर्फ किनारे पर ही मिलेगा। नॉच आदि में कोई बदलाव नहीं है। Realme C35 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। आइए क्विक रिव्यू में जानते हैं कि यह Realme C35 अपनी कीमत में बेस्ट है या नहीं?

    Realme C35 Quick Review: डिजाइन

    Realme C35
    Realme C35 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Realme C35 की डिजाइन और लुक देखकर आपको ऐसा नहीं लगेगा कि यह 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला फोन है। Realme C35 को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन के किनारे आईफोन 13 सीरीज की तरह फ्लैट हैं, हालांकि डिस्प्ले कर्व्ड है। बैक पैनल पर प्लास्टिक है और फ्रेम भी प्लास्टिक की है, हालांकि हाथ में लेने पर आपको लगेगा कि आप ग्लास बैक वाला फोन इस्तेमाल कर रहे है।

    Realme C35 Quick Review: कैसा है 11,999 रुपये की कीमत पर आईफोन 13 के लुक वाला यह फोन?

    कंपनी ने कहा है कि यह 2डी प्लेट है। बैक पैनल स्लिप करने वाला है और उगलियों के निशान हद से ज्यादा आते हैं। इस फोन के साथ रियलमी ने बैक कवर नहीं दिया है। नीचे की ओर हेडफोन जैक, टाईप-सी पोर्ट और स्पीकर है। इसका वजन 189 ग्राम है। फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में है। वॉल्यूम बटन और सिम कार्ड ट्रे लेफ्ट में है। ओवरऑल अपनी कीमत में यह बेस्ट लुक और डिजाइन वाला स्मार्टफोन है।

    Realme C35 Quick Review: डिस्प्ले

    Realme C35
    Realme C35 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    लफोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। वीडियो देखने और मल्टीटास्किंग के लिए डिस्प्ले के साथ कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन यदि आप हेवी गेमर हैं तो कम रिफ्रेश रेट के कारण आपको परेशानी हो सकती हैं। सामान्य रौशनी में डिस्प्ले के साथ दिक्कत नहीं होती है, हालांकि कड़ी धूप है तो आपको फुल ब्राइटनेस करनी पड़ेगी। डिस्प्ले का टच रेस्पॉन्स बढ़िया है और स्क्रॉलिंग भी संतोषजनक है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें