Realme C35: 12 हजार रुपये में आईफोन 13 जैसी डिजाइन वाला स्मार्टफोन, 50MP का है रियर कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Mar 2022 02:19 PM IST
सार

Realme C35 के साथ तीन रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Realme C35 में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसके अलावा इसमें Unisoc का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Realme C35 Launched in India with 50 megaixel camera price and specifications
Realme C35 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    रियलमी ने अपनी सी सीरीज के नए फोन Realme C35 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले Realme C35 को थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। Realme C35 के साथ तीन रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Realme C35 में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसके अलावा इसमें Unisoc का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। Realme C35 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकेगा। Realme C35 का मुकाबला Redmi 10 Prime, Moto E40 और Samsung Galaxy M12 जैसे स्मार्टफोन के साथ है। रियलमी के इस फोन की डिजाइन आईफोन 13 जैसी है।

    Realme C35 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। Realme C35 को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 12 मार्च से रियलमी की साइट और फ्लिपकार्ट से होगी। बता दें कि पिछले साल Realme C25 को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन

    Realme C35 में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R एडिशन दिया गया है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में Unisoc T616 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। फोन के किनारे आईफोन 13 सीरीज की तरह फ्लैट हैं, हालांकि डिस्प्ले कर्व्ड है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें