Realme C31: भारत में लॉन्चिंग तारीख कंफर्म, लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Mar 2022 11:26 AM IST
सार

Realme C31 की इंडोनेशिया में शुरुआती कीमत 1,599,000 इंडोनेशियन रुपिया यानी करीब 8,500 रुपये है। यह कीमत 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की है।

Realme C31 launch in India confirmed for march 31 With Unisoc T612 Price Specifications
Realme C31 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी ने हाल ही में Realme C31 को इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। Realme C31 की भारत में भी लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि Realme C31 की लॉन्चिंग 31 मार्च को भारत में होगी। रियलमी ने दावा किया है कि Realme C31 अपने सेगमेंट में भारत का सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन होगा। Realme C31 को Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा Realme C31 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

    Realme C31 की इंडोनेशिया में शुरुआती कीमत 1,599,000 इंडोनेशियन रुपिया यानी करीब 8,500 रुपये है। यह कीमत 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की है। फोन को इंडोनेशिया में डार्क ग्रीन और लाइट सिल्वर कलर में पेश किया गया है।

    Realme C31 की स्पेसिफिकेशन

    Realme C31 में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R एडिशन है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 900x1600 पिक्सल है। फोन में 12nm का Unisoc T612 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    कैमरे की बात करें तो Realme C31 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। दूसरा लेंस मैक्रो और तीसरा लेंस पोट्रेट है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Realme C31 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाईप-सी पोर्ट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें