Realme C30s की पहली सेल आज, सिर्फ 6,248 रुपये में खरीदने का है मौका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 23 Sep 2022 01:10 PM IST
सार

Realme C30s में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल एआई रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Realme C30s Goes on Sale in India for the First Time Today at rs 6248 Specifications Launch Offers
Realme C30s - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C30s को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। अब इस फोन की पहली सेल भी शुरू हो गई है। फोन की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल में फोन को मात्र 6,248 रुपये में खरीदा जा सकता है। Realme C30s के साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है।

    Realme C30s की कीमत

    Realme C30s दो कलर स्ट्राइप ब्लू और स्ट्राइप ब्लैक ऑप्शन में मिलता है। इसके 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को सेल के दौरान एक्सिस बैंक पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट और डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। बैंक ऑफर्स और कैशबैक के साथ फोन को 6,248 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फोन कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    Realme C30s में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI GO का सपोर्ट है। Realme C30s में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो (720x1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 400 निट्स की ब्राइटनेस का भी सपोर्ट है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर और 4GB तक रैम के साथ 64GB तक स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Realme C30s के कैमरे की बात करें तो इसमें सिंगल कैमरा दिया गया है, जो 8 मेगापिक्सल एआई सपोर्ट के साथ आता है। कैमरे के साथ 1080p 30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ HDR और ब्यूटी फिल्टर का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें