Realme C30 Review: अच्छी बिल्ड क्वॉलिटी वाला एंट्री लेवल स्मार्टफोन
Realme C30 के 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,499 रुपये है, वहीं 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,299 रुपये है।

विस्तार
Realme C30 को कंपनी ने हाल ही में एंट्री लेवल मार्केट में लॉन्च किया है। Realme C30 के साथ अल्ट्रा स्लिम वर्टिकल स्ट्रिप डिजाइन है डिससे फोन के साथ अच्छी ग्रिपिंग बनती है और फोन हाथ से स्लिप नहीं करता है। रियलमी के दावे के मुताबिक Realme C30 अपनी सेगमेंट में सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन है। Realme C30 का वजन 182 ग्राम है। अन्य फीचर्स की बात करें तो realme C30 में Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 45 दिनों के स्टैंडबाय का दावा है। Realme C30 के 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,499 रुपये है, वहीं 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,299 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन पैसा वसूल है या नहीं?
Realme C30 Review: डिजाइन

रियलमी के इस फोन के बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट का है और इस पर एक टेक्स्चर स्ट्रैप जो कि आकर्षक है। बैक पैनल पर सिंगल कैमरा है जो कि बड़े लेंस के साथ आता है। एक कैमरे की वजह से फोन का लुक खराब नहीं होता है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट है जो कि अब बाजार से खत्म हो चुका है।

अब एंट्री लेवल फोन में भी यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिल रहा है। स्पीकर और हेडफोन जैक के साथ माइक नीचे की ओर है। फोन के किनारे आईफोन 13 की तरह फ्लैट हैं और वॉल्यूम के साथ पावर बटन राइट में व सिम कार्ड ट्रे लेफ्ट में है। ओवरऑल डिजाइन ठीक-ठाक कही जाएगी। फोन को लेक ब्लू, बंबू ग्रीन और डेनिम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
Realme C30 Review: डिस्प्ले

रियलमी के इस फोन में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है जिसकी वजह से आउटडोर सीधे धूप में थोड़ी दिक्कत होती है। डिस्प्ले की स्टाइल वॉटरड्रॉप नॉच है और इसी नॉच में फ्रंट कैमरा है। डिस्प्ले का कलर और कॉन्ट्रास्ट फोन के बजट के लिहाज से अच्छा है। वीडियो देखने से लेकर स्क्रॉलिंग और गेमिंग में डिस्प्ले निराश नहीं करती है।
