Realme C21Y की पहली सेल आज: 8999 रुपये है शुरुआती कीमत, 5000mAh की बैटरी से है लैस
Realme C21Y की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, रियलमी की साइट और अन्य रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
रियलमी इंडिया ने पिछले महीने ही अपने नए और बजट स्मार्टफोन Realme C21Y को भारत में लॉन्च किया है। Realme C21Y को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। आज यानी 30 अगस्त को इस फोन की पहली सेल है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी है जिसके साथ रिवर्स चार्जिंग और सुपर पावर सेविंग मोड है। Realme C21Y का मुकाबला Redmi 9, Infinix Hot 10S और Nokia G20 जैसे स्मार्टफोन के साथ है।
Realme C21Y की कीमत
Realme C21Y की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, रियलमी की साइट और अन्य रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। यह फोन क्रॉस ब्लैक और क्रॉस ब्लू कलर में उपलब्ध है।
Realme C21Y की स्पेसिफिकेशन
Realme C21Y में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T610 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तकी की स्टोरेज है।
Realme C21Y का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme C21Y की बैटरी
Realme C21Y में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS और 3.5mm का हेडफोन जैक है। चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन का वजन 200 ग्राम है।