5,999 रुपये वाले शानदार फोन को खरीदने का आज है मौका, सेल शुरू हो गई है

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 24 May 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Realme c2 flash sale today in India from flipkart, know price and specification
realme c2 - फोटो : Flipkart

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी और ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने भारत में बहुत ही कम समय में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और यह भी सच है कि रियलमी के स्मार्टफोन लोगों द्वारा पसंद भी किए जा रहे हैं। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही Realme C2 को बजट स्मार्टफोन की तलाश करने वालों के लिए लॉन्च किया है। रियलमी सी2 की आज यानि 24 मई को दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल है और फोन फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह फोन डायमंड ब्लैक और डायमंड ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Realme C2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी सी2 में आपको 6.1 इंच एचडी प्लस मिलेगी। इसके अलावा इसमें 2 जीबी और 3 जीबी रैम के साथ 16 और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसक अलावा इस फोन में रियर कैमरा 13MP+2MP का और फ्रंट कैमरा 5MP है। इस फोन में बैटरी 4,000mAh की दी गई है।

    विज्ञापन

    प्रोसेसर की बात करें तो रियलमी सी2 में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर है और इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया गया है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इस फोन के 2GB RAM/16GB वेरियंट की 5,999 रुपये और 3GB RAM/32GB वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें