Realme C1 के 3 जीबी रैम वेरियंट को खरीदने का आज फिर है मौका

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 12 Feb 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Realme C1 2019 Sale today via Flipkart, Know price and specifications
realme c1 2019

    ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी  ने कुछ दिन पहले ही में अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन रियलमी सी1 (रिव्यू) का नया वेरियंट लॉन्च किया है। पहले यह फोन सिर्फ 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध था, वहीं अब कंपनी ने रियलमी सी1 का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी भारतीय बाजार में पेश कर दिया है और आज यानि 12 फरवरी को Realme C1 2019 की तीसरी सेल है। फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। रियलमी सी1 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    रियलमी सी1 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    REALME C1 2019
    REALME C1 2019

    रियमली सी1 में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 पिक्सल है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। फोन का वजन 168 ग्राम है और इसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित कलर ओपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा रियलमी सी1 में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है।

    विज्ञापन

    रियलमी सी1 का कैमरा और कीमत

    Realme C1 Review
    Realme C1 Review

    रियलमी सी1 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4230mAh की बैटरी दी गई है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, फेस अनलॉक, ब्लूटूथ वी4.2 जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें दो सिम के साथ एक साथ मेमोरी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। तीनों स्लॉट एक ही ट्रे में मिलेंगे। इस फोन के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,499 है। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 600 रुपये का छूट मिलेगी। साथ ही 99 रुपये में कंप्लिट मोबाइल प्रोटेक्शन भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें