कम कीमत में दमदार साउंड और 40 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुई Realme Buds Wireless 3, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 06 Jul 2023 03:50 PM IST
सार

Realme Buds Wireless 3 नेकबैंड में 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड की सुविधा भी है।

विज्ञापन
Realme Buds Wireless 3 Launched in india With ANC and 40 Hour Battery Life price Details
Realme Buds Wireless 3 - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी ने अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds Wireless 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। नेकबैंड-स्टाइल ब्लूटूथ इयरफोन के साथ कंपनी ने Realme Narzo 60 5G सीरीज स्मार्टफोन भी लॉन्च किए हैं। ब्लूटूथ इयरफोन में पसीने और पानी के प्रतिरोध के लिए IP55 रेटिंग है। दावा किया गया है कि नेकबैंड में 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड की सुविधा भी है। चलिए जानते हैं ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    भारत में रियलमी के नए नेकबैंड-स्टाइल ब्लूटूथ इयरफोन को बास येलो और प्योर ब्लैक और विटैलिटी व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Realme Buds Wireless 3 की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। नेकबैंड-स्टाइल ब्लूटूथ इयरफोन को 12 जुलाई से कंपनी की ऑनलाइन स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया से भी खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    नए लॉन्च किए गए नेकबैंड-स्टाइल Realme बड्स वायरलेस 3 इयरफोन 13.6 मिमी डायनेमिक ड्राइवर से लैस हैं। ईयरफोन में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ AAC और SBC जैसे ऑडियो कोडेक्स का भी सपोर्ट है। ईयरफोन में 30 डीबी तक एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (एएनसी) का सपोर्ट है। रियलमी बड्स वायरलेस 3 में 360-डिग्री स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट और 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड के साथ आने का दावा किया गया है जो गेमर्स के लिए काम का फीचर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें