बेस्ट TWS: Realme Buds T300 vs OnePlus Nord Buds 2R, 2,500 रुपये की रेंज में कौन-सा ईयरबड्स है बेस्ट?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Sep 2023 04:54 PM IST
सार

Realme Buds T300 के साथ 40 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। इस प्राइस रेंज में रियलमी के इस बड्स का मुकाबला OnePlus Nord Buds 2R के साथ है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि इन दोनों में बेस्ट कौन है?

Realme Buds T300 vs OnePlus Nord Buds 2R Best tws under Rs 2500 in India
Realme Buds T300 vs OnePlus Nord Buds 2R - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रियलमी ने कुछ दिन पहले ही Realme Buds T300 को लॉन्च किया है। इस TWS की कीमत 2,500 रुपये से कम है। Realme Buds T300 के साथ 40 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। इस प्राइस रेंज में रियलमी के इस बड्स का मुकाबला OnePlus Nord Buds 2R के साथ है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि इन दोनों में बेस्ट कौन है?

    Realme Buds T300 की स्पेसिफिकेशन

    Realme Buds T300
    Realme Buds T300 - फोटो : अमर उजाला

    Realme के इस बड्स में 12.4mm का डायनेमिक बास ड्राइवर है। इसमें टाइटेनियम का ड्रायफ्रॉम और HTW वायर क्वाइल मिलेगा। इसके साथ 360 स्पैशियल ऑडियो इफेक्ट मिलता है जो कि Realme एप के साथ मिलेगा। इसके साथ 50ms का अल्ट्रा लो लैटेंसी मोड मिलता है जिसे लेकर 30dB तक एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का दावा है। Realme Buds T300 में चार माइक्रोफोन हैं।

    Realme Buds T300 के चार्जिंग केस में 460mAh की बैटरी है और प्रत्येक बड्स 43mAh की बैटरी के साथ आते है। कुल बैटरी बैकअप 40 घंटे का है। बड्स का बैटरी बैकअप सात घंटे का है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। Realme Buds T300 को IP55 की रेटिंग मिली है और ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें