Realme Buds Air 3S: अल्ट्रा लो-लिटेंसी मोड और ब्लूटूथ 5.3 के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 06 Sep 2022 05:26 PM IST
सार

Realme Buds Air 3S में 11mm लिक्विड सिलिकॉन ट्रिपल टाइटेनियम बेस ड्राइवर मिलते हैं। साथ ही बड्स में एआई ENC कॉल नॉइस रिडक्शन सपोर्ट के साथ 4 इन-बिल्ट माइक दिए गए हैं।

Realme Buds Air 3STWS Earphone launched in india With Titanium Drivers specifications features price
Realme Buds Air 3S - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने अपने नए TWS ईयरबड्स Realme Buds Air 3S को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस ईयरबड्स के साथ कंपनी ने Realme Watch 3 Pro स्मार्टवॉच और Realme C33 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। Realme Buds Air 3S में 11mm के लिक्विड सिलिकॉन ट्रिपल टाइटेनियम BASS ड्राइवर मिलते हैं। साथ ही इसमें अल्ट्रा लो-लिटेंसी मोड और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है।

    Realme Buds Air 3S को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत में इसकी कीमत 2,499 रुपये है। ईयरबड्स को 14 सितंबर से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    Realme Buds Air 3S में 11mm लिक्विड सिलिकॉन ट्रिपल टाइटेनियम बेस ड्राइवर मिलते हैं, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें आपको लो और हाई दोनों फ्रीक्वैंसी पर डीप बेस मिलता है। साथ ही बड्स में एआई ENC कॉल नॉइस रिडक्शन सपोर्ट के साथ 4 इन-बिल्ट माइक मिलते हैं। वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए वॉच में IPX5 रेटिंग भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए बड्स में ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है, जिससे इस बड्स को एक साथ दो डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है। बड्स टच कंट्रोल के साथ आती हैं और इसमें 69ms तक अल्ट्रा लो-लिटेंसी मोड के लिए स्मार्ट डिलेय ट्रिपल चैनल टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें