Realme Buds Air 3 Neo भारत में लॉन्च, 30 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगी दमदार साउंड
Realme Buds Air 3 Neo में 10mm के BASS ड्रायबर के साथ 88mm का सुपर लो लिटेंसी मोड मिलता है। ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी देखने को मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपने नए ईयरबड्स Realme Buds Air 3 Neo को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन ईयरबड्स के साथ कंपनी ने अपने लॉन्चिंग इवेंट में Pad X, Buds Wireless 2S, Smart Keyboard, Pencil, Flat monitor और Realme Watch 3 को भी भारत में लॉन्च किया है। Realme Buds Air 3 Neo में 10mm के BASS ड्रायबर के साथ 88mm का सुपर लो लिटेंसी मोड मिलता है। ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी देखने को मिलता है। चलिए जानतें हैं इस ईयरबड्स की अन्य स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर्स के बारे में...
Realme Buds Air 3 Neo की कीमत
रियलमी का नया ऑडियो डिवाइस Realme Buds Air 3 Neo बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। बड्स को भारत से पहले 12 जुलाई को घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस बड्स को भारत में 1,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, इसकी बिक्री 27 जुलाई से शुरू होगी। Realme की इस बड्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से 1,699 रुपये की इंट्रोडक्टरी प्राइज पर खरीदा जा सकता है। बड्स को स्टेरी ब्लू (Starry Blue) और गैलेक्सी व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Realme Buds Air 3 Neo की स्पेसिफिकेशन
रियलमी का TWS earbuds कर्व्ड डिजाइन के साथ आता है। इस बड्स में 10mm के BASS ड्रायबर मिलते हैं, जो 88mm तक सुपर लो लिटेंसी मोड और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। बड्स में कॉलिंग के लिए Environmental नॉइस कैंसलिंग (ENC) और ब्लूटूथ 5.2 दिए गए हैं। ईयरबड्स को सिंगल चार्ज में 7 घंटे तक चलाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि बड्स 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं। केस के साथ बड्स में 30 घंटे का बैटरी मिलता है। चार्जिंग के लिए बड्स मे टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।