Realme 9i vs Redmi Note 11 vs Vivo T1 5G: कौन सा फोन अपनी कीमत में है बेस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Feb 2022 04:45 PM IST
सार

Realme 9i में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स है।

विज्ञापन
realme 9i vs redmi note 11 vs vivo t1 5g best low price smartphone
Realme 9i vs Redmi Note 11 vs Vivo T1 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रेडमी इंडिया ने हाल ही में Redmi Note 11 और Redmi Note 11S को भारत में लॉन्च किया है। Redmi Note 11 का मुकाबला Realme 9i और Vivo T1 5G जैसे स्मार्टफोन से है। Vivo T1 5G को भी हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। Realme 9i को भी कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। Realme 9i में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Vivo T1 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। आइए जानते हैं कि Realme 9i और Redmi Note 11 और Vivo T1 5G में किसे खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा होगा?

    Realme 9i vs Redmi Note 11 vs Vivo T1 5G: कीमत

    Realme 9i
    Realme 9i - फोटो : amarujala

    Redmi Note 11 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है।Vivo T1 5G की कीमत 15,990 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को 6जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल में भी पेश किया गया है जिनकी कीमतें क्रमशः 16,990 रुपये और 19,990 रुपये हैं।Realme 9i की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Realme 9i vs Redmi Note 11 vs Vivo T1 5G: स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 11
    Redmi Note 11 - फोटो : redmi India

    Realme 9i में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है। Realme 9i में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन के रैम को 11 जीबी तक स्टोरेज की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।Redmi Note 11 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 6 जीबी तक LPDDR4X रैम है।Vivo T1 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 दिया गया है। इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें